रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चंदौली क्षेत्र में सफाई कर्मियों का रोस्टर लगाकर बस्तियों को सेनीटाइज किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है । जहां आम जनमानस से लेकर अधिकारी कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा से निभा रहे हैं। ब्लाक नौगढ़ के एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र भी कोरोना योद्धा बनकर अपनी टीम के साथ सैनेटाइज करा रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस कठिन परिस्थितियों में आदमी जिंदगी मौत से जूझ रहा है । स्वास्थ कर्मियों और निगरानी समितियों के जरिए दवा किट कोरोना लक्षण वाले मरीजों को वितरण किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment