कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली अन्तर्गत एक गांव में पिता ने अपनी नाबालिग बेटी तथा उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार आरोपी की बेटी सबसे बड़ी थी जिसकी उम्र 16 वर्ष थी उसका गांव के ही एक 17 वर्षीय लड़के से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था।इसको लेकर दोनों परिवारों से विवाद भी हुआ था।बताया गया कि गुरूवार को लड़की के पिता और मां रिस्तेदारी में पड़ी शादी में गये हुए थे।घर में बड़ी बेटी के अलावा उसका छोटा भाई ही था।इसी दौरान मौका पाकर उसका प्रेमी रात में उससे मिलने उसके घर पर आ गया।जिसकी भनक लगते ही लड़की के चाचा ने मुख्य दरवाजे में ताला बन्द कर दिया और इसकी सूचना अपने भाई को दे दी।सुबह होते ही मौके पर पहुंचे लड़की के पिता ने बेटी और प्रेमी की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया हैं।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment