रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया - अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत लठिया ओवर बृज के बगल में देवनाथ बिन्द के कटरे में सोमवार को सुबह देल्हना निवासी नंदलाल के छोटे बेटे 18 वर्षीय मुरारी का शव मिला है।शव मिलने के बाद आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।मृतक के शव से शराब की दुर्गंध आ रही थी।मृतक के भाई ने अपने गांव के ही एक युवक पर शराब में जहर डालकर पिलाने का आशंका जताने पर पुलिस ने उक्त युवक को पूछताछ के लिए उठाया है।मृतक के पिता नंदलाल ने बताया कि घरवालों से बारात में जाने के लिए कह कर घर से निकला था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अखरी चौकी के उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया।

No comments:
Post a Comment