सहारनपुर के देवबंद में तेल्हड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगदासपुर जट्ट गांव में पूर्व प्रधान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे की हालत में था। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है। बताया गया कि गंगदासपुर जट्ट निवासी धर्मेंद्र के घर शनिवार की रात अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया आनन-फानन में अगल बगल के लोग दौड़कर जब उनके घर गए तो धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था।सूचना पाकर आधी रात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली, पुलिस ने मृतक के बगल में पड़ा एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र गांव का प्रधान रह चुका है वर्तमान में वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था साथ ही दूध का कारोबार भी चलाता था।मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 5 लड़कियां और एक लड़का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Monday, May 24, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment