नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों को दिलाई गयी शपथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 26, 2021

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों को दिलाई गयी शपथ

                    

रिपोर्ट-विवेक कुमार यादव

शहाबगंज चन्दौली कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण पंचायत चुनाव जीतकर आये प्रधानों व ग्रामपंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रोक दिया गया था।लेकिन विकास कार्य अवरुद्ध न हो इसे देखते हुए सरकार ने वर्चुअल माध्यम से शपथ लेने का कार्यक्रम आयोजित किया।जहां गुगल मीट पर सभी संगठित ग्रामपंचायतों के प्रधान व सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।शहाबगंज ब्लाक के नोडल अधिकारी जिलासमाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने समयानुसार गुगल मीट पर एक साथ 51 ग्राम प्रधानों को पंचायत भवन पर उनको पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई सभी  को इमानदारी पूर्वक समाज के सभी                        

लोगों के साथ जुड़कर शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को पहुंचाने की अपील किया।वहीं जिगना, कलानी, अमांव किड़िहरा, नौडिहा, अरारी, कवलपुरवा, भुड़कुड़ा, कटवामाफी, लेहरा खास,सारिंगपुर,बरांव, बरहुआ,बेलावर, खोजापुर, खास,खखड़ा,बरियारपुर, ढुन्नू,भूसीकृत पुरवा,घोड़सारी, तियरा,मुबारकपुर, सुल्तानपुर में सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया या कोरम भर भी सदस्य चुनकर नहीं आ पाये उन गांवों का गठन नहीं हो पाया।ऐसे गांव के प्रधानों का शपथग्रहण सदस्यों के चयन के बाद होगा।इस दौरान सेक्रेटरी अनिल पटेल,मुरलीश्याम,अनिल सिंह, जैनेन्द्र कुमार राव,राजेन्द्र भारती, राम दूलार,चन्द्रबली सिंह, संदीप सिंह, संदीप सोनकर सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad