चार लोगों की सड़क हादसे में मौत,मची अफरा तफरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 12, 2021

चार लोगों की सड़क हादसे में मौत,मची अफरा तफरी

                  

बिहार रोहतास जिले के आरा सासाराम मुख्य मार्ग पर संझौली थाना क्षेत्र के सिकठी गांव के पास  किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गयी।हादसे में एक बालक की भी मौत हुई है।घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी।बताया गया कि सभी लोग नोखा थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में भाग लेने जा रहे थे।इसी बीच यह दुर्घटना हो गयी।बताया कि मृतकों में तीन भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के हैं जबकि एक मृतक दूसरे गांव का निवासी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad