पंचायत के दौरान चली गोली,बीडीसी और भाई की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 23, 2021

पंचायत के दौरान चली गोली,बीडीसी और भाई की मौत

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के जरेली गांव में पति पत्नी के झगड़े की पंचायत कर रहे पत्नी के पिता और बीडीसी चाचा की पंचायत केे दौरान हुई फायरिंग मेें मौत हो गयी।बताया गया कि पंचायत में पति और पत्नी दोनों पक्ष के लोग बैठे थे तभी एक पक्ष ने गोली चला दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गये।बताया गया कि जरेली गांव के रहने वाले व्यक्ति का विवाद उसकी पत्नी से काफी दिनों से चल रहा था उसी गांव में उसकी शादी हुई थी।पुलिस की माने तो पति पत्नी के बीच का विवाद सलझाने के लिए शनिवार को पंचायत चल रही थी तभी विवाद गहरा गया और फायरिंग होने लगी, जिसमें लड़की के पिता हैदर और चाचा गुलशन की मौत हो गयी।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।




No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad