विधायक का कटा चालान,दारोगा को एक-एक हजार का इनाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

विधायक का कटा चालान,दारोगा को एक-एक हजार का इनाम

                 

कानपुर एसपी विधायक इरफान सोलंकी का रविवार को हुई पुलिस से झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान चमनगंज स्थित दलेलपुरवा चौराहे पर रविवार की रात में पुलिस मौजूद थी,जहां एक युवक बगैर मास्क व हेलमेट के घूमते हुए आ गया। पुलिस जब उसका चालान काटने लगी तो युवक ने विधायक सोलंकी से फोन पर उनकी बात कराई।बताया गया कि फोन पर विधायक की पुलिस से जम कर बहस हो गयी और फोन कटने के बाद विधायक सोलंकी खुद मौके पर आ गये।मौके पर मौजूद दारोगा फहीम खान और अभिषेक सोनकर ने विधायक से बिना मास्क लगाये भीड़ लेकर हंगामा करने की बात कही तो विधायक गुस्से में आ गये और धक्का मुक्की होने लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।विधायक का आरोप है कि दारोगा से चालान नहीं काटने का अनुरोध किया था,लेकिन बात अभद्रता से की गयी।इधर विधायक और पुलिसकर्मियों के मामले को पुलिस कमिश्नर असीम अरूण ने संज्ञान में लिया,जिस पर वगैर मास्क लगाये विधायक का 1000का चालान काटा।जबकि अपनी ड्यूटी का सही ढ़ंग से निर्वाचन करने वाले दारोगाओं को  एक-एक हजार की इनाम राशि देने की घोषणा की गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad