प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डा0 शाहनवाज़ खान बेस्ट रूलर डेंटिस्ट आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 4, 2021

प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डा0 शाहनवाज़ खान बेस्ट रूलर डेंटिस्ट आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

                   

रिपोर्ट-राम कुमार यादव

बहराइच जिले के प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक स्माइल डेंटल केयर एण्ड इम्पसांट सेंटर पानी टँकी चौराहा के डा0 शाहनवाज़ ख़ान ने नेक्स्ट डेन जेन एकेडमिक के बैनर तले आयोजित नेक्स्ट डेन जेन अवार्ड 2021 की आन लाईन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बेस्ट रूलर डेन्टिस्ट आफ दा ईयर का का अवार्ड हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।नेक्स्ट डेन जेन एकेडमिक के फाउंडर सह डायरेक्टर डा0 यश शर्मा,डा0 अनमोल बगड़िया ज्वाइंट डायरेक्टर,डा0 शिवम शुक्ला मैनेजिंग डायरेक्टर और डा0 प्रतीक बम्ब प्रवक्ता की देख रेख में सम्पन्न आन लाईन प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर डा0 शिवम शुक्ला ने बताया कि वर्तमान कोरोना महामारी के चलते अवार्ड्स कार्यक्रम को आन लाईन प्लेट फार्म पर करना पड़ा । उन्होंने बताया कि फेसबुक लाइव पर हुवे अवार्ड समारोह में लगभग चालीस श्रेणी थी जिसमें पूरे देश भर के डाक्टरों (दन्त चिकित्सकों) ने हिस्सा लिया और 200 से ज्यादा डाक्टरों ने अवार्ड के लिये नामांकन किया जिसमें स्माइल डेन्टल केयर एण्ड इम्पसाट सेन्टर बहराइच के डा0 शाहनवाज़ खान को बेस्ट रूलर डेंटिस्ट आफ दा ईयर चूना गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad