उ०प्र०सरकार लिखी गाड़ी से शराब की बड़ी बरामदगी,52 पेटी शराब बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 23, 2021

उ०प्र०सरकार लिखी गाड़ी से शराब की बड़ी बरामदगी,52 पेटी शराब बरामद

चन्दौली जिले की सैयदराजा पुलिस ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के बरठी कट एन एच-2 उत्तरी लेन से तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।पुलिस ने बताया की तलाशी के दौरान टाटा सूमो गोल्ड जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसमे रखी 52 पेटी शराब बरामद हुई।बरामद शराब की कीमत लगभग चार लाख रूपये आंकी गयी है।बताया जा रहा है कि उक्त शराब को बेचने के लिए बिहार ले जाया जा रहा है।पुलिस ने माल बरामदगी के बाद थाने आने पर अज्ञात के खिलाफ मु०अ०सं०108/2021धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कर रही है।शराब बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत,उ०नि०देवेन्द्र सिंह यादव,हे०का०शमशेर बहादुर सिंह तथा हे०का०अशोक यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad