चंदौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने आज फिर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया है। बता दें कि पुलिस ने अगले दिन भी एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में बताया गया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए दिए गए आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार एवं उनके द्वारा गठित टीम में उप निरीक्षक रमेश प्रसाद एवं हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर धरौली के तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को जेंगुरी भट्ठा चौराहे पर गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पुलिस ने विजय शंकर सिंह निवासी ग्राम टिर्रो थाना शहाबगंज बताया है। गांजे सहित पकड़े गए व्यक्ति को थाने लाने के बाद मुकदमा अपराध संख्या 60/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर शहाबगंज के अलावा धानापुर और वाराणसी के रामनगर थाने में पूर्व के अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रमेश प्रसाद, कांस्टेबल निलेश कुमार तथा कांस्टेबल रवि शंकर शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment