लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के कई पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फैसले पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पत्र जारी कर अपने 11 जिला अध्यक्षों को पद मुक्त कर दिया।बताया गया कि इसमें गोरखपुर,मुरादाबाद,आगरा,झांसी गौतमबुद्ध नगर, मऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती,भदोही, गोंडा व ललितपुर जिले शामिल हैं।हालांकि पार्टी ने किस कारण से इन लोगों को पद मुक्त किया है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है पत्र में केवल इन्हें हटाने की जानकारी दी गई है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment