सांकेतिक फोटो
रिपोर्ट-विवेक यादव
चकिया चन्दौली सरकार के लाख प्रयास के बावजूद बिजली विभाग उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान नहीं रख रहा है। जिससे लोगों को व्यापक परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ताजा मामला चकिया विकास भीषमपुर बाजार का है जहां गत दिनों 20 जून को 100 केवी का ट्रांसफार्मर अपरिहार्य कारणों से जल गया, जिसकी कंप्लेंट गांव के युवा समाजसेवी उदय कुमार गुप्ता द्वारा 1912 पर और बिजली विभाग के आला अधिकारी से की गयी। किंतु 1 सप्ताह बीतने को है परंतु आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को व्यापक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैगांव के युवा समाजसेवी उदय गुप्ता ने बताया कि विभाग के आला अधिकारी लाख प्रयास के बावजूद ट्रांसफार्मर भेजने में आनाकानी कर रहे हैं। कह रहे हैं की मोटर गाड़ी नहीं है गाड़ी आएगी तो ट्रांसफार्मर चला जाएगा।

No comments:
Post a Comment