विधायक को जान के खतरे का डर,सीएम को लिखा पत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 25, 2021

विधायक को जान के खतरे का डर,सीएम को लिखा पत्र

बिहार के खगड़िया जिले में परबत्ता से विधायक डॉक्टर संजीव कुमार को अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। इस संबंध में विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर खगड़िया एसपी को हटाने की मांग की है, साथ ही विधायक ने अपने घर की सुरक्षा के लिए गार्ड की मांग उठाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार के सचिव के सेंथिल कुमार ने डीजीपी को जांच करने के लिए पत्र लिखा है।बताया जा रहा है कि विधायक ने एसपी पर गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने पत्र में कहा है कि खगड़िया एसपी अपराधियों से मिले हुए हैं उन्होंने यह भी लिखा है कि परबत्ता थानाध्यक्ष से उनकी जान को खतरा बताते हुए एसपी को रिपोर्ट सौंपी लेकिन एसपी ने उस रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया था।इस मामले पर खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि "माननीय विधायक ने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं तो इसमें मैं कैसे कुछ कह सकता हूं मुझ पर लगे आरोप सही है या नहीं यह तो हमारे सीनियर अधिकारी ही बता सकेंगे"।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad