बिहार मुजफ्फरपुर के मीना थाना क्षेत्र के पानापुर नरियार में शुक्रवार को बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 लोगों के घायल होने की सूचना है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि मोतिहारी से ढाका गयी एक बारात के बाराती लौट रहे थे तभी बस पंचर हो गयी और उसका सड़क पर ही टायर बदले जाने लगा।बस में बैठे लोग सड़क पर इधर उधर टहलने लगे कुछ लोग बस के आगे खड़े थे तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने बस के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस के सामने खडे चार लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये।जिन्हें एसकेएमसीएच समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेंजा है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment