बहराइच जिले से एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आ रहा है,आरोप है कि यहां एक 30 वर्षीय युवक ने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया है जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया परंतु आरोपी को जब पुलिस मजिस्ट्रेट के पास ले जा रही थी तभी उसने भागने की कोशिश की इस दौरान पुलिस फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया।वही दुष्कर्म की शिकार मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया जा रहा है कि यह मामला नानपारा कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक आधी रात को एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को उसके घर से रात में उठाकर प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर घिनौनी हरकत किया,इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment