चन्दौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान, ऑक्सफैम इंडिया एवं सहयोग संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में कोविड पर जागरूकता एवं टीकाकरण कराने को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अंतर्गत आज रविवार को क्षेत्र के तेंदुआ गाँव में समुदाय के लोगों के साथ बैठक की गई और मनरेगा साइड पर काम कर रहे मजदूरों के साथ कोरोना वैक्सीन व मरीजों के अधिकार को लेकर जागरूक किया गया साथ ही कोरोना के लक्षण एवं बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई एवं इससे संबंधित पर्चा वितरण किया गया।इस दौरान संस्थान की कोआर्डिनेटर नीतू सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन करें एवं सबसे बेहतर तरीका टीकाकरण है जो सरकार द्वारा
निशुल्क अभियान चलाकर लगाया जा रहा है। लोगों से अपील किया गया कि आप सभी लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं। अपने को सुरक्षित रखना है तो टीका लगवाना है,अफवाहों पर मत जाइए। आज के इस बैठक में रेखा, मुन्नी, जशोदा, महेन्द्र, कमली, तारा, मरांची, रोजगार सेवक रामतेज, पूर्णिमा, दुर्गावती, शंकर, आदि लोगों के साथ संस्थान से त्रिभुवन व रामबिलास सहित कुल 90 लोग उपस्थित रहे।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment