चंदौली मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग उ0 प्र0 एवं जनपद के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल की अध्यक्षता में चकिया ब्लॉक में बच्चों को कोविड-19 से बचाव हेतु ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से निशुल्क मेडिसिन किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी कोरोना-19 संभावित लहर को देखते हुए निगरानी समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, कोविड 19 से निपटने के लिए शासन के द्वारा दिए दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। कोविड टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण है। ग्राम प्रधान शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वैक्सीनेशन के साथ ही कोरोना महामारी से निपटने के लिए अत्यंत गंभीर हैं। अतः यह अत्यंत जरूरी है कि सभी लोग कोरोना का टीका लगवाएं व कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करें । लोगों में कोविड वैक्सिनेशन की भ्रांतियों को दूर करते हुए वैक्सिनेशन अधिक से अधिक कराये। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रधानगण गांव में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णता पालन कराये। कहा इस अवसर पर उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों का सेवन दी गई सलाह के अनुसार बच्चों को खिलाने का कार्य करें, जिससे बच्चों में इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।विधायक चकिया शारदा सिंह ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि अपने ग्राम में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें टीकाकरण कराकर कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने का कार्य करें। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि निगरानी समिति के अध्यक्ष होने के नाते वृहद कोविड टीकाकरण में अपना सक्रिय सहयोग दें । 0-1 वर्ष, 2 से 5 वर्ष, 6 से 12 वर्ष व 13 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आज यहां मेडिसीन किट दिया जा रहा है जिसे लक्षण वाले बच्चों को खिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करें। अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें व जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा जिन प्रधानगण द्वारा टीकाकरण में अच्छा कार्य किया जायेगा तो उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संक्रामक रोगों व वेक्टर जनित रोगों से भी हमें बचना है अतः साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए इस पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।इसके लिए हम सभी को अपने आसपास गंदगी नहीं रखनी निरंतर साफ-सफाई बनाये रखें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीपी द्विवेदी, एडिशनल सीएमओ डॉ डी के सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, खंड विकास अधिकारी सहित समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment