जिले में हुआ ऑन लाइन ऋण वितरण मेले का शुभारम्भ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 23, 2021

जिले में हुआ ऑन लाइन ऋण वितरण मेले का शुभारम्भ

                 

चन्दौली उ०प्र० मुख्यमंत्री के द्वारा ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का शुभारंभ किया गया। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम एन आई सी में जिलाधिकारी संजीव सिंह विधायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर श्रीमती साधना सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ,एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण एवं टूल किट वितरण किया गया साथ ही जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थियों को चेक वितरण कराया गया एवं 20 कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी उपायुक्त उद्योग जिला अग्रणी प्रबंधक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad