श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं संजय गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 23, 2021

श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं संजय गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि

सांसद संवाद केन्द्र पर जुटे भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रिपोर्ट-संतोष यादव

सुलतानपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 68 वीं एवं राजनेता संजय गांधी की 41वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पंचायत परिसर स्थित सांसद संवाद केन्द्र पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार के संयोजन व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की उपस्थित में भाजपाइयों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अपराह्न बाद भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी के सांसद कार्यालय पहुँचने पर प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने अंगवस्त्र व भगवान कुश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। प्रदेश प्रभारी ने डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रणजीत कुमार के संयोजन में सांसद संवाद केन्द्र परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा ने दोनों महापुरुषों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को प्रखर राष्ट्रभक्त, महान शिक्षाविद् के साथ भारत की राष्ट्रीय एकता अखण्डता का श्रेष्ठ नायक बताया। वही संजय गांधी को एक दृढ़ निश्चयी एवं दूरदर्शी सोच से देश को नई दिशा देने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि स्व. संजय गांधी वो नेता थे जिसने देश को युवा राजनीतिक सोच दी।दोनों महापुरुषों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, पूर्व काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, महामंत्री विजय त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, भावना सिंह, समाजसेवी शिव कुमार सिंह, गांधी सिंह, अरूण सिंह सभासद, श्याम बहादुर पांडे ,अपना दल एस के जिला अध्यक्ष अविनाश वर्मा , शशिकान्त पांडे, चन्द्र प्रताप सिंह, प्रात्येश सिंह बंटी, एल.के दूबे,अजीत यादव, परिक्रमा सिंह, काली सहाय पाठक, आकाश जायसवाल, बृजेश वर्मा, इन्द्रदेव मिश्रा, दिनेश चौरसिया, बबलू पांडे , दिलीप मिश्रा,रमेश तिवारी, रामचन्द्र दूबे,अंकित मिश्रा, अनवर खां,गणेश राणा सहित पार्टीजनों ने दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad