रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया -पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण तथा चेंकिग संदिग्ध वाहन व्यक्तियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में रोहनिया थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार कोरी द्वारा मय हमराह के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान धनपालपुर में मुखबिर खास की सूचना पर रोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम रमसीपुर निवासी राजेंद्र राजभर को 1350 ग्राम अबैध गांजा के साथ पण्डितपुर गेट के सामने पेट्रोल पम्प के पास धनपालपुर की तरफ सड़क पर प्लास्टिक के झोले में गांजा बेचते समय गिरफ्तार किया गया।

No comments:
Post a Comment