विधायक ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 24, 2021

विधायक ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर मनाया बलिदान दिवस

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने अपने आवास पर बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।जिसके दौरान विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। इसके अलावा चितईपुर स्थित अपने आवास पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पौधारोपण किया।इस अवसर पर राम प्रकाश दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष और डायरेक्टर सहकारी बैंक उत्तर प्रदेश के अलावा सितांशु पांडेय,विवेक कुमार,देवेंद्र सिंह,धीरेंद्र प्रताप,अनिल कुमार विश्वकर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad