बड़ी घटना:घर में घुसकर चार को मारी गोली,तीन की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 28, 2021

बड़ी घटना:घर में घुसकर चार को मारी गोली,तीन की मौत

गाजियाबाद के लोनी इलाके में घर में घुसकर एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मारने की घटना प्रकाश में आई है। इस हमले में तीन लोगों की मौत बताई जा रही है जबकि एक बुजुर्ग महिला घायल है। बताया जा रहा है कि यह घटना टोली कॉलोनी में रविवार रात घटित हुई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को देर रात रियाजुद्दीन के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। रियाज और उसके दो बेटे अज्जू और इमरान और उनकी पत्नी को गोली मारी गई थी जिसमें रियाज एवं उनके दोनों बेटों की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad