मुख्तार अंसारी के साथ का फोटो वायरल होने पर जिला पंचायत सदस्य के घर धमकी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 28, 2021

मुख्तार अंसारी के साथ का फोटो वायरल होने पर जिला पंचायत सदस्य के घर धमकी पुलिस

                               फाइल फोटो
बलिया
बेल्थरा रोड के जिला पंचायत सदस्य एवं अखोप निवासी जनार्दन यादव की एक फोटो बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के साथ फेसबुक पर देखकर शनिवार देर रात उभांव पुलिस जनार्दन यादव के घर जा धमकी, जिसको लेकर जिले में राजनीति गर्म हो गई। इस संबंध में रविवार को जनार्दन यादव ने पुलिस पर परिजनों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की नियत से प्रताड़ित किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार मिली खबर से ज्ञात हुआ कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि जिला पंचायत सदस्य की एक फोटो मुख्तार अंसारी के साथ वायरल हो रही है, जिस कारण मुख्तार से उनके कनेक्शन की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि इसके अलावा उनके घर  मणिपुर के नंबर का एक संदिग्ध वाहन भी है जिस पर लगा नंबर फर्जी है जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जनार्दन यादव के घर रविवार की सुबह सपा के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, नारद राय, सनातन पांडे, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव सहित कई सपा नेता पहुंचे थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad