नौगढ़ चंदौली जिले के विकास खण्ड नौगढ़ के चमेरबांध गांव में दूसरी बार प्रधान बने अनिरुद्ध यादव को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।वही नौगढ़ के अन्य ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के द्वारा बताया गया कि अभी विकास खण्ड नौगढ़ के 21 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण नही लिया है।जब तक सभी ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नही ले लेते तब तक ब्लाक अध्यक्ष का चयन नहीं होगा और ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद ही जिलाध्यक्ष का चुनाव होता है।बिना बैठक के ही ब्लाक अध्यक्ष का चयन किया गया है जो गलत हैं।सभी ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण लेने के बाद 21 जून सोमवार को बैठक कर ब्लाक अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

No comments:
Post a Comment