नव निर्वाचित सदस्य पहलवान ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
रिपोर्ट-राकेश यादव रौशन
चन्दौली मारूफपुर अल्पसंख्यक जनकल्याण समिति का उद्देश्य भारत सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करना है। यह कहना है अल्पसंख्यक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सैयद सरफ़राज़ पहलवान के। वे शनिवार को मारूफपुर बाज़ार में जानकारी देते हुए ये बातें कहीं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी ने अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण को अपने 15 सूत्रीय कार्यक्रम मेंजोड़कर जो ऐतिहासिक कार्य किया है, वह सराहनीय है। यह केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना जैसी अहम योजनाओं द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय कोविकास की मुख्यधारा से जोड़ने का मोदी जी ने सफल एवं सुंदर प्रयास किया है और आबादी के लिहाज से कई गुना लाभ पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मोदी जी ने सत्य रूपी 'सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास' को अपने कर्म, आचरण एवं व्यवहार से चरितार्थ किया है। जिस पर भारत सरकार का मैं, मेरी समिति के कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग आभारी हैं। भविष्य में भारत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन जनपद चन्दौली में किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment