बैंक गार्ड के बन्दूक से चली गोली ग्राहक घायल,मची अफरा तफरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 25, 2021

बैंक गार्ड के बन्दूक से चली गोली ग्राहक घायल,मची अफरा तफरी

बरेली में शुक्रवार को एक बैंक के रीजनल कार्यालय में बगैर मास्क के घुस रहे एक ग्राहक से गार्ड की कहासुनी हो गयी इसी दौरान गार्ड के बन्दूक से चली गोली से ग्राहक घायल हो गया। गोली ग्राहक के बाएं पैर में लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नार्थ रेलवे कॉलोनी के रहने वाले राजेश कुमार राठौर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय गए थे और बगैर मास्क लगाए वह कार्यालय में घुस रहे थे, जिसको लेकर गार्ड से उनकी कहासुनी हो गई।इसी दौरान गार्ड के दो नाली बंदूक से चली गोली राजेश को  लग गयी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और गार्ड को हिरासत में ले लिए। गार्ड ने बताया कि बंदूक लोड थी अचानक चल गई हमने गोली नहीं मारी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad