संस्थान के जागरूकता अभियान का दिखा असर,152 लोगों ने लगवाया टीका - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 25, 2021

संस्थान के जागरूकता अभियान का दिखा असर,152 लोगों ने लगवाया टीका

                

नौगढ़ चन्दौली ग्राम्या संस्थान, ऑक्सफैम इंडिया एवं सहयोग संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में कोविड पर जागरूकता एवं टीकाकरण कराने को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को क्षेत्र के देउरा गाँव में समुदाय के लोगों के साथ बैठकें  की गई। बैठकों में कोरोना के लक्षण एवं बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई एवं इससे संबंधित पर्चा वितरण किया गया। इस दौरान संस्थान की कोआर्डिनेटर नीतू सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन करें एवं सबसे बेहतर तरीका टीकाकरण है जो सरकार द्वारा निशुल्क अभियान चलाकर लगाया जा रहा है लोगों से अपील किया गया कि आप सभी लोग जिसकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं  संस्थान के प्रयास से आज देऊरा गांव के लोगों मे टीकाकरण कराने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया और कुल 152 लोगों का टीकाकरण हुआ शिवपूजन, शशिकांत, राधिका, सरोज, काजल, महेश, नीलम,आशा हरेंद्र, मनीष सिंह दिग्विजय यादव एवं ग्राम प्रधान परमानंद सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad