दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर जड़ा थप्पड़, जमकर हुआ बवाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 12, 2021

दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर जड़ा थप्पड़, जमकर हुआ बवाल

                  

जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र में जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर थप्पड़ जड़ दिया,इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए शादी के रश्मों को पूरा कराई।बताया जा रहा है कि पवांरा थाना क्षेत्र से बारात आयी थी।इसी दौरान जयमाल स्टेज पर एक बाराती शराब पीकर चढ़ गया।घरातियों ने उसे उतारने की कोशिश की पर वह उलझ गया,जिस पर मारपीट हो गयी।यह बात दूल्हे को नागवार लगी और उसने स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया।इसके बाद तो वहां बवाल मच गया, लात घूंसे चलने लगे।सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राणा प्रताप यादव ने दोनों पक्षों के बुजुर्गों को समझा बुझाकर शादी की रश्म को पूरा कराये।जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad