"खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ" का लगाया नारा
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी सेवापुरी - स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को दोपहर में कपरफोरवा स्थित शिवजी के मंदिर पर डॉ सेवाराम की अध्यक्षता में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर वाराणसी जिला किसान सभा तथा भारतीय किसान यूनियन व समाजवादी जन परिषद, स्वराज इंडिया के तत्वाधान में संयुक्त रूप से "खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ" नारे के साथ अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाया।कार्यक्रम में वाराणसी जिला किसान सभा जिला मंत्री ने कहां कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। और इनके ही प्रेरणा से आज देश में किसान आंदोलन चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान डॉ शिव शंकर शास्त्री ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया।कार्यक्रम का संचालन रामजी सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर शिव शंकर शास्त्री ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामजी सिंह ,डॉक्टर शिव शंकर शास्त्री ,रामचंद्र शास्त्री, अफलातून देसाई ,राजेंद्र चौधरी,रामजनम यादव, अजय मौर्या,लक्ष्मण मौर्य, रामजीत पाल, सागर प्रसाद सिंह, रामदयाल वर्मा इत्यादि लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किये।

No comments:
Post a Comment