95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया बृहद वृक्षारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 26, 2021

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया बृहद वृक्षारोपण

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी मिर्जामुराद- कोसड़ा स्थित श्याम तारा महिला महाविद्यालय परिसर में  शनिवार को 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान सागौन,नीम,अर्जुन,आंवला अमरूद ,महोगनी आदि के कुल एक हजार पौधे लगाए गए।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार वृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन थे।तथा विशिष्टअतिथि कालिका सिंह निदेशक पर्यावरण विभाग वाराणसी मंडल थे।इसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदय ने आज नशा मुक्ति दिवस पर महाविद्यालय के छात्राओं को जागरूक किए साथ-साथ यह भी बताएं हमें जीवन में आगे बढ़ना है तो नशा से बचना है और अपने घर परिवार और समाज को भी नशा से मुक्ति दिलाना है । कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह ब्रांड अंबेसडर पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने की।इस अवसर पर अनिल सिंह ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई साथ साथ नशा मुक्ति की भी शपथ दिलाई।विशिष्ट अतिथि ने भी सभी को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया और वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किए।इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के द्वारा कोरोना से बचाव हेतू श्याम तारा महिला महाविद्यालय  एवं आसपास के इलाकों में सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से सैनिटाइज किया गया।इस अवसर पर  सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी श्री सुरेश मिश्रा सहायक कमांडेंट  राजेश कुमार पांडे व जवान, तथा श्याम तारा महिला महाविद्यालय से राजेंद्र प्रताप प्रबंधक, बिंदु सिंह उपाध्यक्ष,अजय, डॉ सुरेंद्र प्राचार्य ,डॉक्टर संगीता,विनोद पटेल, आनंद विजय,सविता, रुपेश आदि लोगों ने भाग लिया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad