एयरफोर्स के जवान की गोली मारकर हत्या,शव के पास मिला खाली कारतूस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 16, 2021

एयरफोर्स के जवान की गोली मारकर हत्या,शव के पास मिला खाली कारतूस

                  

उन्नाव गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बसधना गांव में छुट्टी पर घर आए एक एयर फोर्स के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से एक खाली कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।बताया जा रहा है कि रात में किसी के मोबाइल फोन पर कॉल आने के बाद जवान घर से निकला था। शुक्लागंज के प्रेमनगर निवासी प्रतीक सिंह 28 वर्ष जम्मू एयर फोर्स में एयर मैन के पद पर तैनात थे। वह 11 जून को छुट्टी लेकर जम्मू से घर आए थे। सोमवार की रात करीब 8:00 बजे प्रतीक के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई और उसके बाद वह कुछ देर में वापस आने की बात कह कर घर से निकले थे, जब वह काफी देर तक घर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने बसधना गांव के बाहर खेत में पड़ा शव जब देखा तो सनसनी फैल गई।पुलिस इस कांड के विषय में पता लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना पाकर एसपी उन्नाव आनंद कुलकर्णी, सीओ सिटी कृपाशंकर, डाग स्क्वायड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad