सोनभद्र जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर शिक्षक की नौकरी कर रहे आठ शिक्षकों को बुद्धवार को बर्खास्त कर दिया गया।इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे कुछ शिक्षकों को नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया था जिस पर वर्ष 2010 के बाद नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच करने का निर्देश दिया गया था।यह जांच बीएचयू में मेडिकल बोर्ड गठित कर के कराई गयी।जांच में आठ शिक्षक पूरी तरह ठीक मिले जबकि किसी ने श्रवण बाधित तो किसी ने दृष्टि बाधित की रिपोर्ट बनवाई थी।जांच के आधार पर रिपोर्ट फर्जी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने इन आठ शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।उन्होंने कहा कि वेतन के रूप में लिए गये धन की रिकवरी के लिए सम्बंधित बीईओ को निर्देशित किया गया है।डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कराई थी,जांच के बाद सभी आठ शिक्षकों के बर्खास्तगी की संस्तुति की गयी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment