लखनऊ मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस प्रकरण में बलिया के एआरटीओ राजेश्वर यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरटीओ प्रशासन आजमगढ़ आर एन चौधरी ने बताया कि मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस प्रकरण में उन्हें निलंबित करके राज्य मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। राजेश्वर यादव की बलिया में तैनाती जुलाई 2019 में हुई थी।इस कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप की स्थिति मची हुई है कोई अधिकारी और कर्मचारी कुछ कहने से कतरा रहा है। बताया जाता है कि जिस समय एंबुलेंस का बाराबंकी जनपद में पंजीकरण हुआ था उस समय एआरटीओ राजेश्वर यादव वहीं पर तैनात थे।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment