रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- आराजी लाइन विकासखंड मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद हेतु हुए उपचुनाव की मतगणना निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार मिश्रा की देखरेख में तथा रोहनिया थाना प्रभारी प्रवीण सिंह तथा राजातालाब चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराई।निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर के लगभग 12:30 बजे तक मतगणना हुआ। जिसके दौरान आराजी लाइन ब्लाक क्षेत्र के बिरभानपुर,खजुरी,कर्नाडाडी,पयागपुर,असवारी,गजापुर, ढढोरपुर,कल्लीपुर,भेड़हा कटैया,दीनदासपुर,महमदपुर,भड़ाव,कपरफोरवा,बसन्तपुर,कुरुसातो,सिंगही,रामरायपुर सहित कुल 17 ग्राम पंचायत के 49 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।मतगणना के दौरान रामरायपुर गांव के वार्ड नंबर 9 में प्रत्याशी धीरज गुप्ता व सोहन की बराबरी होने पर विजय तथा पराजय की पर्ची के माध्यम से सोहन विजयी हुए।नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

No comments:
Post a Comment