बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा के एमएलसी टुन्ना पांडे के द्वारा दिए गए बयान के बाद पार्टी ने उनके ऊपर कार्रवाई की है, पार्टी से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि टुन्ना पांडे ने कहा था कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं,इस संबंध में जेडीयू एमएलसी संजय सिंह कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संजय सिंह ने कहा कि जेडीयू नेताओं ने कभी भी बीजेपी पर हमला नहीं किया लेकिन बीजेपी ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करें,एक गठबंधन में अलग-अलग बातें स्वीकार नहीं की जायेंगी।इधर बीजेपी की ओर से जारी निलंबन पत्र में कहा गया कि भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने आपको (टुन्ना पांडे) कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन आप फिर भी पार्टी लाइन से हटकर बयान देते रहे हैं इससे सिद्ध होता है कि आप अपने को पार्टी के दिशा-निर्देशों से ऊपर मानते हैं इसलिए आप को निलंबित किया जाता है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment