स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 26, 2021

स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

बिहार बक्सर तिलक राय थाना क्षेत्र के नियाज़ीपुर बांध के पास अपराधियों द्वारा एक स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने से दीपक यादव 20 वर्ष नामक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम युवक किसी दाह संस्कार में शामिल होने के बाद वह लौट रहा था। मिली खबर से ज्ञात हुआ कि सिमरी प्रखंड के सइहार गांव के मुखिया शंकर सिंह के पिता का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाना था उसी कार्यक्रम के बाद दीपक स्कॉर्पियो से लौट रहा था तभी रास्ते में अपराधियों ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर आक्रोशित लोगों ने डुमरांव बिक्रमगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरांव ब्लॉक के पास मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम किया जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर मौके से हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कॉर्पियो पर फायरिंग होने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी इसी दौरान दीपक घायल हो गया, जिसकी इलाज के लिए जाते वक्त मौत हो गयी।उन्होंने कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि उसकी मौत गोली लगने से हुई है या दुर्घटना के कारण।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad