वाराणसी आरोग्य से आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत एनडीआरएफ वाराणसी टीम की राजघाट से लेकर अस्सी घाट तक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मुहिम जारी है I जिसमें गंगा घाट के किनारे रहने वाले परिवारों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी वासियों को प्रदान की गई वॉटर एंबुलेंस के माध्यम से एनडीआरएफ की विशिष्ट चिकित्सीय टीम डॉ. पंकज गौरव और डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी की देख रेख में लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर रही हैं Iजिसमें थर्मल स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन का स्तर और डायबिटीज इत्यादि की नि:शुल्क जांच और रोगानुसार दवाइयां भी वितरित की जा रही है I इसके अतिरिक्त जिन लोगों में कोरोना संभावित लक्षण नजर आ रहे हैं उन्हें कोरोना प्रीवेंटिव किट नि:शुल्क प्रदान की जा रही है I इसी कड़ी में कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में आज एनडीआरएफ वाराणसी की चिकित्सीय टीम द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और वाराणसी के ब्रहमा घाट, बिन्दु महादेव घाट, चौकी घाट, हरिश्चंद्र घाट, चेतसिंह घाट, केदार घाट और पंचगंगा घाट पर वॉटर एंबुलेंस के माध्यम से वंचित व जरूतरमंद लोगों को मुफ़्त दवाइयां, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। चिकत्सीय टीम ने कोरोना वैक्सीन से सम्बंधित भ्रांतियों को उचित परामर्श द्वारा दूर किया और कोविड-बचाव के अनुकूल व्यवहार के अनुपालन के साथ लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया I एनडीआरएफ की टीम वाटर एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय लोगों को घाटों पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवा रही है I
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment