रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली नक्सल इलाके में गुरुवार को गरज और चमक के साथ बारिश हुई। इसी दौरान क्षेत्र के रिठीया गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति झुलस गया। उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को दोपहर में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक रही थी बूंदाबांदी के दौरान रिठीया गांव निवासी 45 वर्षीय जगजीवन प्रजापति अपनी 6 वर्षीय बिटिया को शौच के लिए आंगन में बने शौचालय में ले जा रहे थे उसी दौरान तेज आवाज के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बूंदाबांदी होने लगी। तभी बिजली गिरने से जगजीवन अचानक उसकी चपेट में आ गये और मामूली रूप से झुलस गये। बिटिया के चिल्लाने रोने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। आनन -फानन में जगजीवन को लेकर परिवार के लोग निजी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचे जहा उनका उपचार चल रहा है। अधीक्षक डॉ अवधेश पटेल ने जगजीवन को खतरे से बाहर बताया है।

No comments:
Post a Comment