रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली ससुराल से मांगलिक कार्य के बाद पत्नी को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहे दंपत्ति बाइक फिसलने से गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के तुरंत बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लाया गया। जहां मरहम पट्टी के बाद डॉक्टरों ने भर्ती किया है। हादसा बुधवार को रात 8 बजे बरहवा पुल के तिराहे के पास हुआ। बताया गया कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाई निवासी ज्ञानधर (सफाई कर्मी) अपनी पत्नी (आशा कार्यकर्ती) सुमन लता को बाइक से अपनी 
ससुराल शादी में अमदहां गांव लेकर गया था। निमंत्रण के बाद रात में ही पत्नी को साथ लेकर बाइक से घर आ रहा था। मझगांई से पहले बरहवा पुल के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से आ रही ट्रक से बचने के चक्कर में ज्ञान धर ने बैलेंस खो दिया और बाइक स्लिप कर गई जिससे पत्नी सुमन लता के हाथ और सफाई कर्मी ज्ञानधर के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया।

No comments:
Post a Comment