विद्युत पोल में करंट उतरने से भैंस की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 3, 2021

विद्युत पोल में करंट उतरने से भैंस की हुई मौत

                   

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में सुबह लगभग 6ः40 बजे विद्युत पोल के सपोर्ट में उतरे करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गयी। वनवासी बस्ती के बीरबल वनवासी ने बताया कि उसके मकान के समीप बिजली के पोल में करंट उतरने से भैंस चपेट में आयी भैंस मर गयी। बताया गया कि भैंस तेज आवाज के साथ इधर - उधर दौड़ने लगी तो बिजली बंद कराने के लिए पावर हाउस नौगढ़ में कॉल किया गया लेकिन पावर हाउस में तैनात विद्युत कर्मियों ने कॉल रिसीव नहीं किया और करंट से भैंस ने तड़पने के बाद दम तोड़ दिया । बीरबल ने बताया कि भैंस जो दूध देती थी उसी से उसके परिवार का खर्च चलता था। अब उसे चिंता सता रही है कि घर का गुजारा कैसे होगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad