रिपोर्ट-राम कुमार यादव
बहराइच भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर ने बैंक खाता खुलवाने पंहुची नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रूना निषाद का खाता खोलने से साफ इनकार कर दिया जिसपर प्रधान प्रतिनिधि ने कारण जानना चाहा तो मैनेजर ने टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से 15 दिन बाद खाता खोलने को कहा । विकासखंड मिहीपुरवा के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बुधवार को ग्रामसभा चहलवा की नव निर्वाचित प्रधान रूना निषाद अपना खाता खुलवाने पंहुची तो शाखा प्रबंधक विजयराम गौतम ने उनका खाता खोलने से साफ इनकार कर दिया जिसकी जानकारी मिलते ही प्रधान पति व प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बैंक पंहुचकर मैनेजर से खाता न खुलने की वजह पूछी तो मैनेजर ने टेक्निकल फाल्ट का हवाला दिया और 15 दिन बाद खाता खोलने को कहा । इस बात को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने लिखित जवाब मांगा व अपने उच्चाधिकारियों का न0 मंगा तो बैंक मैनेजर ने साफ
मना कर दिया जिसको लेकर दोनों में काफी बहस हुई । इस दौरान बैंक में मौजूद दर्जनों खाताधारकों ने अपनी पीड़ा प्रधान प्रतिनिधि को बताई सभी ने बताया कि मैनेजर अक्सर सभी ग्राहकों से अभद्रता करते हैं । खाताधारकों में सोनू देवी , शेर सिंह , रविन्द्र कुमार ने कहा कि उनके खाते में केवाईसी नही की जा रही करीब एक महीने से सभी बैंक का चक्कर काट रहे हैं । विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें एटीएम फार्म नही दिया जा रहा है और लालसाहब ने बताया की वह भी एक महीने से बैंक का चक्कर काट रहे उन्हें उनके खाते का स्टेटमेंट नही दिया जा रहा है । प्रधान प्रतिनिधि ने बैंक के सामने खड़े होकर दर्जनों खाताधारकों के साथ मैनेजर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारजगी जाहिर की व शाखा प्रमुख से मैनेजर की कम्प्लेन भी दर्ज कराई है । प्रीतम निषाद ने जिलाधिकारी बहराइच शम्भू कुमार से फोन पर बात कर मैनेजर द्वारा खाताधारकों से अभद्रता व उनका कार्य न किए जाने की शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें कार्यवाई का आश्वासन दिया ।


No comments:
Post a Comment