तालाब में डूबे पांच मासूम,परिजनों का हाल बेहाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 3, 2021

तालाब में डूबे पांच मासूम,परिजनों का हाल बेहाल

गोण्डा जिले में हुई एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर दिया है।यहां तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गयी है।एक साथ पांच मासूमों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है, गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।बताया गया कि जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान गांव में यह मासूम तालाब से मिट्टी निकालने गये हुए थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार रसूलपुर खान गांव के एक ही परिवार के सात बच्चे तालाब से मिट्टी निकालने गये हुए थे उसी दौरान चंचल नामक बच्चे का पैर फिसला और वह तालाब में गिर गया,उसी बच्चे को बचाने के चक्कर में सभी बच्चे पानी में चले गये।शोर शराबा सुन कर ग्रामीण सभी बच्चों को किसी तरह पानी से बाहर निकाले और अस्पताल ले गये परन्तु तब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी थी,दो बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad