बसपा एवं तमाम संगठनों से आए हुए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 16, 2021

बसपा एवं तमाम संगठनों से आए हुए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

                 

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने प्रदेश सचिव नामित किया

लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में बसपा एवं कई सामाजिक संगठनों से आए हुए सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के चेयरमैन मनोज यादव जी के माध्यम से जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं ऑल इंडिया वर्कर्स काउंसिल के महासचिव डॉ राधेश्याम यादव, जन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्वांचल संघर्ष मोर्चा के महासचिव विजय रावत, खीरी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव, हरकेश मंडल ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में निष्ठा जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

सीतापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के माध्यम से बसपा से आए हुए पदाधिकारियों ने सदस्यता ली जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उपभोक्ता आयोग के  पूर्व प्रभारी अध्यक्ष अधिवक्ता जुगुल किशोर जी, अवध बार के महासचिव जेडी आजाद जी शामिल रहे।

इसी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी जी ने जितेंद्र पाठक जी को प्रदेश सचिव नामित किया है। जितेंद्र पाठक संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयासरत रहते हुए ग्रामीण युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad