रिपोर्ट-विवेक यादव
चकिया चंदौली कस्बे से सटे मोहम्मदाबाद ग्राम सभा के शेरपुर गांव में लगे 10 केवीए ट्रांसफार्मर को 4 दिन पहले जल जाने से वहां के ग्रामीण उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे है। जिसको लेकर आज गांव के कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। ग्रामीणों ने बताया कि जलने की सूचना विभाग को दे दी गई थी परंतु 4 दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर पोल से उतर नहीं पाया है जबकि अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि बस आज जले हुए ट्रांसफार्मर को उतार लिया जाएगा और नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा। पर 4 दिन बीतने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज आवाज बुलंद की।इस मौके पर बबलू खरवार,ओम प्रकाश खरवार,श्याम सुन्दर चौहान,मनोज मोदनवाल,रामकेर चौहान,नंदलाल सेठ,राजू गोड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment