ट्रांसफार्मर की जगह नहीं बदली तो होगा आन्दोलन-पूर्व विधायक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 24, 2021

ट्रांसफार्मर की जगह नहीं बदली तो होगा आन्दोलन-पूर्व विधायक

रिपोर्ट-फरीदुद्दीन

चन्दौली धानापुर स्थानीय कस्बे में  250 केवीए के लगे ट्रांसफार्मर से हमेशा खतरे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू से मदद की गुहार लगाई,मौके पर पहुंचे विधायक ने  मोबाइल से बिजली विभाग के चीफ सहित एक्सीएन,एसडीओ आदि अधिकारियों को शुक्रवार तक ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने को कहा और कहा कि ऐसा नहीं होने पर धानापुर थाने के ठीक सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा । धरना प्रदर्शन कि रूप रेखा पूर्व विधायक द्वारा बनाई गई।तथा बिजली पावर हाउस पहुँच कर बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करना चाहे परन्तु मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नही मिला सका। कर्मचारियों ने मोबाइल से अधिकारियों से बात कराई। पूर्व विधायक को विद्युत एक्सीयन ने अश्वासन दिया कि शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा ।इस दौरान दयाराम यादव , अखिलेश सिंह, अविनाश सिंह सिंटू ,रिंकज सिंह ,सोलू सिंह सहित अन्य रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad