रिपोर्ट-फरीदुद्दीन
चन्दौली कमालपुर भूपौली लिफ्ट कैनाल एवम वीरासराय पम्प कैनाल के टेल पर एवती रामरुपदासपुर के समीप निकली ड्रेन झाड़ झंखाड़ से पट चुकी है।ड्रेन की साफ सफाई के अभाव में किसानों की फसल अक्सर डूबने से बर्बाद हो जाती है।इससे नाराज किसानों ने सोमवार को भाकियू लोकशक्ति प्रदेश संगठन मंत्री संजय पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया।चेताया कि ड्रेन की खुदाई कराकर समस्या का निदान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।बता दें कि एवती रामरूपदासपुर गांव के समीप भूपौली एवम वीरासराय पम्प कैनाल दोनों के टेल पर गांव स्थित है।टेल के समीप सिंचाई विभाग ने ड्रेन का निर्माण कराया है ताकि खेतों में ज्यादा पानी होने से ड्रेन के माध्यम से निकासी हो सके।जबकि इन दिनों ड्रेन में झाड़ झंखाड़ होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।भाकियू लोकशक्ति प्रदेश संगठन मंत्री संजय पांडेय ने कहा कि ड्रेन की सफाई की मांग को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से कई बार मांग की गयी,बाबजूद समस्या का निदान नहीं हुआ।जिस पर लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द ड्रेन की सफाई नहीं हुई तो संगठन किसानों संग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।प्रदर्शन करने वालों में संजय पांडेय, रामराज मौर्य, प्रबल यादव, गुड्डु सिंह, सारनाथ चौरसिया, लल्लन सिंह, अहमद खान, मनीष गौड़, सतीश गौड़ आदि रहे।

No comments:
Post a Comment