शम्भू प्रसाद बिन्द बनाये गये धानापुर के ब्लाक अध्यक्ष
रिपोर्ट-फरीदुद्दीन
चन्दौली कमालपुर उत्तर प्रदेश मे विकास रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार का आना जरूरी है।उक्त विचार समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चन्दौली के जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने कवईं पहाड़पुर गाँव मे आयोजित जन चौपाल मे व्यक्त करते हुए कही।उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि 2022 मे अखिलेश यादव की सरकार लाना हर गरीब किसान नौजवान का दायित्व है क्योंकि उन्होने अपनी सरकार मे आप सबके लिए किया और आगे के लिए सोचा था। उन्होंने कहा कि देश मे षड़यंत्र के तहत सत्ता हथियाने, छोटे रोजगार समाप्त करने और शिक्षा व्यवस्था को पंगु करने का खुला खेल चल रहा है इससे देश की भावी पीढ़ियाँ बर्वाद हो जायेंगीं। वीरेंद्र बिन्द ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तानाशाही और अलोकतांत्रिक तरीके से हर चुनाव जीतना और हर स्तर पर लूटखसोट करना भाजपा सरकार का एक मात्र लक्ष्य है, इन्हें आपदा मे अवसर का हुनर आ गया है इसलिए ये आपदा से निपटने के बजाय देश मे भय का वातावरण पैदा कर झोली भरने का काम कर रहे हैं। इनके धनवल और सत्तावल के आगे जनबल से ही जीता जा सकता है इसलिए संगठित होकर इनको भगाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जिले मे पार्टी जन चौपाल लगाकर ग्राम स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनने और अपनी बात रखने का काम कर रही है। जन चौपाल मे ।ही भूतपूर्व सैनिक शम्भू प्रसाद विन्द को प्रकोष्ठ का धानापुर ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करते हुए मनोनयन पत्र सौपा और बुजुर्गों को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।जन चौपाल मे सर्वश्री उदय नरायन विन्द रामदुलार विन्द राजेन्द्र प्रसाद वसीर अंसारी अरविन्द विन्द देवेन्द्र प्रताप विन्द नन्दन यादव धर्मेन्द्र पटेल आदि भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे। जन चौपाल का संचालन संजय यादव ने किया।

No comments:
Post a Comment