फोटो साभार
मध्य प्रदेश विदिशा गंजबासौदा थाना क्षेत्र में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत एक बच्ची को बचाने के चक्कर में 15 लोग कुएं में गिर गए। बताया गया कि यह गंभीर हादसा मिट्टी के धसकने से हुआ है। इस घटना को लेकर सीएम शिवराज चौहान ने कहा है कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।भोपाल से एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं, रेस्क्यू के लिए आवश्यक उपकरण मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।मौके पर जिले के कलेक्टर और एसपी मौजूद है।

No comments:
Post a Comment