राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भैरूसरी गांव की रहने वाली तीन सगी बहनों का एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयन होने से परिवार सहित क्षेत्र में खुशियां दौड़ गई है। एक साथ तीन बहनों ने आरएएस बनकर इतिहास रच दिया है। बताया जाता है कि इसी परिवार की दो बड़ी बेटियां पहले से ही राज्य सेवा की अधिकारी हैं, बेटियों की इस उपलब्धि की चर्चा हनुमानगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।इनके संबंध में बताया जाता है कि तीनों बहनें सुमन,अंशु और रितु सहारण ने वर्ष 2018 में आरएएस की परीक्षा दी थी जिनका दो दिन पहले परिणाम आया है। अपनी बेटियों की कामयाबी से खुश किसान पिता सहदेव सहारण और मां मीरा का कहना है कि मैंने बेटियों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा देने पर बल दिया था और बचपन से ही उन्हें बड़े अफसर बनने को प्रेरित किया था। बच्चों ने मन लगाकर पढ़ाई की जिसका परिणाम सबके सामने है।
Post Top Ad
Friday, July 16, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment